Knowledgebeem

UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022

UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022

UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022

UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022

अनुक्रमांक…………….
नाम…………………….
937         925(OA)
    हिंदी मॉडल पेपर
‌        कक्षा-10
समय : 3 घंटे 15 मिनट    पूर्णांक : 70
नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

1. (क) निम्नलिखित में से कोई एक कथन सत्य है, उसे पहचानकर लिखिए : 1

(i) विद्यानिवास मिश्र कवि के रूप में प्रसिद्ध है।
(ii) स्कंदगुप्त आचार्य रामचंद्र शुक्ल की नाट्यकृति है।
(iii) जैनेंद्र मूलतः डायरी लेखक हैं।
(iv) ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ राहुल सांकृत्यायन की कृति है।

(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए : 1

(¡) गांधी जी की देन (¡¡) तितली
(¡¡¡) मेरी असफलताएं (¡v) अर्धनारीश्वर

(ग) ‘ अंधेर नगरी’ के रचनाकार का नाम लिखिए। 1

(घ) किसी एक नाटककार का नाम लिखिए। 1

(ड़) ‘प्रेमचंद अपने घर में’ किस विधा की रचना है? 1

2. (क) प्रगतिवादी युग की दो प्रमुख प्रवृत्तियां लिखिए। 2

(ख) ‌ ‘ छायावाद’ की दो प्रमुख विशेषताएं बताइए। ‌‌ 2

(ग) निम्नलिखित रचनाओं में से किसी एक रचना के रचयिता का नाम लिखिए – 1

i) समर्पण (ii) पंचवटी (iii) मैला आंचल (iv) हिमालय की पुकार

  1. 3. निम्नलिखित गद्यांशो में से किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2 + 2 + 2 = 6

(क) ‌ पहले पहाड़ काटकर उसे खोखला कर दिया गया, फिर उसमें सुंदर भवन बना लिए गए, जहां खंभों पर उभरी मूरते विहंस उठी। भीतर की समूची दीवारें और छतें रगड़कर चिकनी कर ली गयी और तब उनकी जमीन पर चित्रों की एक दुनिया ही बसा दी गई। उसके चेले कलावंतों ने उसमें रंग भर कर प्राण फूंक दिए। फिर तो दीवारें उमग उठी , पहाड़ पुलकित हो उठे।

(i) उपयुक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए।
(ii) ‌ गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) पहाड़ों को जीवंत कैसे बनाया गया है? गद्याश के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

(ख) आज हम इसी निर्मल, शुद्ध शीतल और स्वास्थ्य अमृत की तलाश में हैं और हमारी इच्छा, अभिलाषा और प्रयत्न यह है कि वह इन सभी अलग-अलग बहती हुई नदियों में अभी भी उसी तरह बहता रहे और इनको वह अमरत्व देता रहे जो जमाने के हजारों थपेड़ों को बर्दाश्त करता हुआ भी आज हमारे अस्तित्व को कायम रखे हुए हैं और रखेगा

(i) उपयुक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) हमारे अस्तित्व को कौन कायम रखे हुए हैं?

4. निम्नलिखित पद्यांशो में से किसी एक की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए : 1 + 4 + 1 = 6

(क) सागर निज छाती पर जिनके ,

अमणित अर्णव – पोत उठाकर ।

पहुँचाया करता था प्रमुदित ,

भूमंडल के सकल तटों पर ।।

नदियाँ जिसकी यश – धारा – सी

बहती हैं अब भी निशि – वासर ।

ढूँढ़ो , उनके चरण – चिह्न भी

पाओगे तुम इनके तट पर ।।


(ख) ‌ ऊधो मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं ।
वृंदावन गोकुल बन उपवन, सघन कुंज की छांहीं ।।
प्रात समय माता जसुमति अरु नंद देखि सुख पावत ।
‌ माखन रोटी दह्यौ सजायौ, अति हित साथ खवावत ।।
गोपी ग्वाल बाल संग खेलत, सब दिन हंसत सिरात ।
‌ सूरदास धनि-धनि ब्रजवासी, जिनसौ हित जदु-तात ।।

  1. 5. (क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए : 2 +1= 3
    (¡) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
    ‌‌(¡¡) जयशंकर प्रसाद
    ‌ (¡¡¡) ‌‌ डॉ० राजेंद्र प्रसाद
  2. (ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए तथा उनकी एक रचना का नाम लिखिए : ‌ 2+1=3
    (¡) ‌ तुलसीदास
    (¡¡) ‌ बिहारी
    (¡¡¡) ‌ सुमित्रानंदन पंत

6. निम्नलिखित का ससंदर्भ हिंदी में अनुवाद कीजिए : 1 + 3=4
इयं नगरी विविधधर्माणां संगडमस्थली । महात्मा बुध्द:, तीर्थंकर: पार्श्वनाथ:, शंकराचार्य:, कबीर:, गोस्वामी तुलसीदास:, अन्ये च बहव: महात्मान: अत्रागत्य स्वीयान् प्रासारयन्। न केवलं दर्शने, साहित्ये, धर्मे, अपितु कलाक्षेत्रेअपी इयं नगरी विविधानां कलानां, शिल्पानाञ्च कृते लोके विश्रुता। अत्रत्या: कौशेयशाटिका: देशे देशे सर्वत्र स्पृह्यन्ते।

अथवा
उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् ।

वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः ।।

7. ‌(क) अपनी पाठ्य पुस्तक में से कंठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न पत्र में न आया हो। 2

(ख) निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए : 1 + 1 = 2
‌‌ (¡) वाराणसी नगरी कस्या: कुले स्थिता ?
‌ (¡¡) ‌‌ ‌‌श्वेेेेतकेतु: क: आसीत् ?

(¡¡¡) पुरुराज: क: आसीत् ?
(¡v) ‌  कुत्र मरण मंंगल भवति।

8. (क) ‘हास्य’ अथवा ‘करुण’ रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए। 2
(ख) ‘रूपक’ अथवा ‘ उत्प्रेक्षा’ अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए। 2
(ग) ‌ ‘सोरठा’ अथवा ‘रोला’ छंद का लक्षण लिखकर उसका उदाहरण दीजिए। 2

9. (क) निम्नलिखित उपसर्गो में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए :
(¡) आ ‌‌ (¡¡) निर् (¡¡¡) अनु
‌ (iv) अभि (v) ‌‌ अन (v¡) ‌ वि

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रत्ययो का प्रयोग करके एक एक शब्द बनाइए : 1 + 1 = 2
(¡) ‌ आहट (¡¡) वट ‌‌ (¡¡¡) ईय
(¡v) पन (v) ‌ आई

(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के समास विग्रह कीजिए : 1+1=2
(¡) श्वेत कमल (¡¡) चौमासा (¡¡¡) गंगाधर
(¡v) पापा–पुण्य

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के तत्सम रूप लिखिए : 1+1=2
(¡) घी (¡¡) ‌ आग (¡¡¡) आंसू (¡v) ‌ सूरज

(ड़) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : ‌ 1+1=2
(¡) ‌ रात्रि (¡¡) ‌ सूर्य (¡¡¡) बादल (¡¡) जल

10. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में संधि कीजिए और संधि का नाम लिखिए : 1+1=2
(¡) सु + आगतम् (¡¡) प्रति + एकम्
(¡i¡) वन + औषधि: (¡v) महा + ओज

(ख) निम्नलिखित शब्दों के रूप पंचमी विभक्ति एकवचन में लिखिए : 1+1=2
(¡) ‌ मति अथवा मधु (¡¡) ‌ युष्मद् अथवा नदी
‌ (ग) ‌ निम्नलिखित में से किसी एक धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए : 1+1=2
(¡) अपठिताम् (¡¡) पठाव: (¡¡¡) हसेेव 
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए : 1+1=2
(¡) वाराणसी गंगा के किनारे स्थित है।
(¡¡) सभी छात्र पत्र लिखेंगे।
(¡¡¡) हमें विद्यालय जाना चाहिए।
(¡v) शनि ने गुरु से प्रश्न किया।

11. निम्नलिखित में से किसी एक पर निबंध लिखिए : 6
(¡) वृक्षारोपण का महत्व।
(¡¡) भ्रष्टाचार : कारण और निवारण।
(¡¡¡) प्रदूषण की समस्या और समाधान।
(iv) ‌‌ बेरोजगारी की समस्या और उसका समाधान।

12. अपनी पठित खंडकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए। 3

‌ (क) (¡) ‘कर्मवीर भरत’ खंडकाव्य के आधार पर भरत के चरित्र-चित्रण की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(¡¡) ‘कर्मवीर भरत’ के खंडकाव्य का कथासार लिखिए।

(ख) (¡) ‘अग्रपूजा’ खंडकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।
‌‌ (¡¡) ‘अग्रपूजा’ खंडकाव्य के प्रधान पात्र का चरित्रांकन कीजिए।

(ग) (¡) ‘तुमुल’ खंडकाव्य के ‘मेघनाद-प्रतिज्ञा’ सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(¡¡) ‌ ‘तुमुल’ खंडकाव्य के आधार पर नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(घ) (¡) ‌ ‘मेवाड़ मुकुट’ खंडकाव्य के तृतीय सर्ग की कथावस्तु लिखिए।

(¡¡) ‘मेवाड़ मुकुट’ खंडकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ड़) (¡) ‘ज्योति जवाहर’ खंडकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(¡¡) ‌ ‘ज्योति जवाहर’ खंडकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।

(च) (¡) ‘कर्ण’ खंडकाव्य के षष्ठ सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।
(¡¡) ‘कर्ण’ खंडकाव्य के नायक का चित्रांकन कीजिए।

(छ)‌ (¡) ‘मातृभूमि के लिए’ खंडकाव्य के प्रथम सर्ग का सारांश लिखिए।
(¡¡) ‘मातृभूमि के लिए’ खंडकाव्य के प्रधान पात्र के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(ज)‌ (¡) ‘मुक्ति-दूत’ खंडकाव्य के प्रथम सर्ग का सारांश लिखिए।
(¡¡) ‘मुक्ति-दूत’ खंडकाव्य के आधार पर गांधी जी का चरित्र कीजिए।

(झ)‌ (¡) ‘जय सुभाष’ खंडकाव्य के द्वितीय सर्ग का सारांश लिखिए।
(¡¡) ‘जय सुभाष’ खंडकाव्य के प्रमुख पात्र की चारित्रिक विशेषताएं लिखिए ।

Visit Our YouTube Channel – https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem

Our Mobile App for Board Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online

For more post visit our website – https://knowledgebeem.com

Essay on COVID – 19

Leave a Reply