हिंदी काव्य साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न
हिंदी काव्य साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न
-: हिंदी काव्य साहित्य का विकास :-
निर्देश :- सही विकल्प का चयन कीजिए –
1. ‘विनय पत्रिका’ के रचयिता कौन है?
(क) सूरदास (ख) कबीरदास
(ग) तुलसीदास (घ) मलिक मोहम्मद जायसी
2. ‘विनय पत्रिका’ को इस भाषा मेंं लिखा गया है?
(क) अवधी (ख) मैथिली
(ग) ब्रज (घ) खड़ीबोली
3. ‘पृथ्वीराज रासो’ में किस रस की प्रधानता है?
(क) श्रृंगार रस की (ख) वीर रस की
(ग) शांत रस की (घ) हास्य रस की
4. ‘रामचंद्रिका’ किसकी रचना है?
(क) केशवदास की (ख) पद्माकर की
(ग) चिंतामणि की (घ) घनानंद की
5. ‘संसद से सड़क तक’ किस कवि की रचना है?
(क) मुक्तिबोध (ख) नागार्जुन
(ग) धूमिल (घ) अज्ञेय
6. ‘नदी के द्वीप’ किसकी रचना है ?
(क) अज्ञेय (ख) नगेंद्र
(ग) कृष्ण दास (घ) भीष्म साहनी
7. ‘पल्लव’ के रचयिता कौन है?
(क) सुमित्रानंदन पंत (ख) दिनकर
(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ (घ) रामकुमार वर्मा
8. इनमें से कौन सी कृति महाकाव्य नहीं है?
(क) रामचरित मानस (ख) साकेत
(ग) यामा (घ) पद्मावत
9. ‘तार सप्तक’ का प्रकाशन वर्ष है –
(क) 1954 ई० (ख) 1943 ई०
(ग) 1938 ई० (घ) 1936 ई०
10. ‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की स्थापना कब हुई?
(क) 1943 ई० में (ख) 1954 ई० में
(ग) 1938 ई० में (घ) 1936 ई० में
11. प्रकृति के सुकुमार कवि किसे कहा जाता है?
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को (ख) सुमित्रानंदन पंत को
(ग) जयशंकर प्रसाद को (घ) महादेवी वर्मा को
12. ‘रसिकप्रिया’ किसकी रचना है?
(क) केशवदास की (ख) अज्ञेय की
(ग) भूषण की (घ) महादेवी वर्मा की
13. हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?
(क) पृथ्वीराज रासो (ख) बीसलदेव रासो
(ग) परमाल रासो (घ) इनमें से कोई नहीं
14. कबीर के दोहों को किस नाम से जाना जाता है?
(क) दूहा (ख) सबद
(ग) साखी (घ) पद
15. प्रयोगवाद का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
(क) जयशंकर प्रसाद को (ख) अज्ञेय को
(ग) भूषण को (घ) महादेवी वर्मा को
16. ‘दिनकर’ को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस पर मिला?
(क) कुरुक्षेत्र पर (ख) रश्मिरथी पर
(ग) उर्वशी पर (घ) हुंकार पर
17. ‘साकेत’ की नायिका कौन है?
(क) यशोधरा (ख) उर्मिला
(ग) राधा (घ) द्रौपदी
18. ‘तीसरा सप्तक’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(क) सन् 1959 (ख) सन् 1954
(ग) सन् 1951 (घ) सन् 1957
19. ‘उर्वशी’ किसकी रचना है?
(क) जयशंकर प्रसाद की (ख) सूरदास की
(ग) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की (घ) महादेवी वर्मा की
20. ‘बीसलदेव रासो’ किसकी रचना है?
(क) नरपति नाल्ह की (ख) भट्ट केदार की
(ग) जगनिक की (घ) दलपति विजय की
21. मैथिलीशरण गुप्त का प्रथम काव्य संग्रह कौन सा है?
(क) अनघ (ख) भारत-भारती
(ग) पंचवटी (घ) सिद्धराज
22. ‘तार सप्तक’ के संपादक कौन हैं?
(क) अज्ञेय (ख) धर्मवीर भारती
(ग) सुमन राजे (घ) प्रयागनारायण त्रिपाठी
23. ‘पृथ्वीराज रासो’ किसकी रचना है?
(क) तुलसीदास की (ख) दलपति विजय की
(ग) चंदबरदाई की (घ) विद्यापति की
24. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?
(क) महादेवी वर्मा को (ख) सुभद्राकुमारी चौहान
(ग) सुमित्रा कुमारी सिन्हा को (घ) इनमें से कोई नहीं
25. ‘कामायनी’ महाकाव्य में सर्गो की संख्या कितनी है?
(क) 9 (ख) 12
(ग) 15 (घ) 17
26. हिंदी का प्रथम नाटक कौन है?
(क) सती प्रताप (ख) अजातशत्रु
(ग) स्कंद गुप्त (घ) नहुष
27. हिंदी का प्रथम यात्रा-वृत्तांत ‘सरयू पार की यात्रा’ किसने लिखा है?
(क) भारतेंदु हरिश्चंद्र ने (ख) महावीर प्रसाद द्विवेदी ने
(ग) प्रेमचंद्र ने (घ) राहुल सांकृत्यायन ने
28. ‘गुनाहों के देवता’ किसकी रचना है?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी की (ख) गुलाब राय की
(ग) धर्मवीर भारती की (घ) रघुवीर सहाय की
29. हिंदी का प्रथम कवि किसे माना जाता है ?
(क) गोरखनाथ को (ख) चंदबरदाई को
(ग) जगनिक को (घ) सरहपा को
30. अष्टछाप कवियों का संबंध भक्तिकाल की किस शाखा से संबंधित है?
(क) ज्ञानाश्रयी शाखा से (ख) कृष्ण भक्ति शाखा
(ग) प्रेमाश्रयी शाखा से (घ) रामभक्ति शाखा
31. इनमें से रीतिमुक्त कवि कौन हैं?
(क) बिहारी (ख) भूषण
(ग) केशव (घ) घनानंद
32. ‘गंगावतरण’ के रचयिता कौन है?
(क) रत्नाकर (ख) सेनापति
(ग) हरिऔध (घ) मैथिलीशरण गुप्त
33. ‘प्रिय प्रवास’ किसकी रचना है?
(क) मैथिलीशरण गुप्त की (ख) भूषण की
(ग) महादेवी वर्मा की (घ) हरिऔध की
34. ‘दूसरा सप्तक’ कब प्रकाशित किया गया?
(क) 1943 ई० (ख) 1951 ई०
(ग) 1959 ई० (घ) 1976 ई०
35. ‘बिहारी सतसई’ में दोहों की संख्या कितनी है?
(क) 700 (ख) 713
(ग) 719 (घ) 724
36. सुमित्रानंदन पंत को ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार किस पर मिला था?
(क) लोकायतन पर (ख) चिदम्बरा पर
(ग) काला और बूढ़ा चांद पर (घ) स्वर्णकिरण पर
37. आदिकाल को वीरगाथा काल का नाम किसने दिया?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने (ख) डॉ रामकुमार वर्मा ने
(ग) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने (घ) मिश्रबंधु ने
38. प्रयोगवाद को नई कविता की संज्ञा किसने दी?
(क) गिरिजाकुमार माथुर ने (ख) केदारनाथ सिंह ने
(ग) अज्ञेय ने (घ) धर्मवीर भारती ने
39. ‘साकेत’ किसकी रचना है?
(क) मैथिलीशरण गुप्त की (ख) महादेवी वर्मा
(ग) अज्ञेय की (घ) दिनकर की
40. कबीर के गुरु का क्या नाम था?
(क) वल्लभाचार्य (ख) नरहरिदास
(ग) तुलसीदास (घ) रामानंद
41. ‘साहित्य लहरी’ किसकी रचना है?
(क) कबीर दास की (ख) सूरदास की
(ग) तुलसीदास की (घ) नाभादास थी
42. ‘यामा’ किसकी रचना है?
(क) जयशंकर प्रसाद की (ख) सुमित्रानंदन पंत की
(ग) महादेवी वर्मा की (घ) डॉ रामकुमार वर्मा जी
43. ‘यशोधरा’ किसकी रचना है?
(क) दिनकर की (ख) मैथिलीशरण गुप्त की
(ग) जयशंकर प्रसाद की (घ) इनमें से कोई नहीं
44. ‘चित्राधार’ काव्य की भाषा है –
(क) अवधि (ख) ब्रज
(ग) कन्नौजी (घ) भोजपुरी
45. हिंदी साहित्य के किस काल को ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है?
(क) आदिकाल (ख) भक्तिकाल
(ग) रीतिकाल (घ) आधुनिक काल
46. ‘वैदेही वनवास’ किसकी रचना है?
(क) जयशंकर प्रसाद की (ख) मैथिलीशरण गुप्त की
(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की (घ) हरिऔध की
47. ‘खुमान रासो’ के रचयिता कौन है?
(क) नरपति नाल्ह (ख) दलपति विजय
(ग) चंद्रबरदाई (घ) जगनिक
48. निम्नलिखित में से कौन सी रचना महाकाव्य नहीं है?
(क) पद्मावत (ख) कामायनी
(ग) रश्मिरथी (घ) साकेत
49. ‘रसमंजरी’ किसकी रचना है?
(क) कृष्णदास की (ख) नंददास की
(ग) परमानंद दास की (घ) चतुर्भुज दास की
50. ‘ग्रंथि’ काव्य-संग्रह के रचयिता कौन है?
(क) सुमित्रानंदन पंत (ख) महादेवी वर्मा
(ग) दिनकर (घ) जयशंकर प्रसाद
-: एक प्रश्न आपके लिए :-
प्रश्न. ‘कामायनी’ किसकी रचना है?
(क) जयशंकर प्रसाद की (ख) महादेवी वर्मा की
(ग) अज्ञेय की (घ) धर्मवीर भारती की