Knowledgebeem

UP Board Class 12 Chemistry Model Paper 2021

UP Board Class 12 Chemistry Model Paper 2021

UP Board Class 12 Chemistry Model Paper 2021

UP Board Class 12 Chemistry Model Paper 2021

अनुक्रमांक …………
नाम ……………..

155                                                  345(PP)

                                 2021
                   रसायन विज्ञान मॉडल पेपर
                              कक्षा – 12

समय : 3 घंटे 15 मिनट                           पूर्णांक – 70

निर्देश : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

नोट : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य है प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उसके सामने दिए गए हैं।

(ii) प्रश्नों के प्रासंगिक उत्तर लिखिए ।

(iii) गणनात्मक प्रश्नों में गणना के समस्त पद दीजिए।

(iv) जहां आवश्यक हो, रासायनिक समीकरण एवं चित्र दीजिए।

1. इस प्रश्न के प्रत्येक खंड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए:

(क) अनुचुम्बकत्व प्रदर्शित करने वाला पदार्थ है : 1

(i) H₂O
(ii) O₂
(iii) NaCl
(vi) C₆H₆

(ख) शुद्ध जल की मोलरता होती है – 1

(i) 55.56
(ii) 5.556
(iii) 0.18
(vi) 0.018

(ग) तनुता बढ़ाने पर विशिष्ट चालकता – 1

(i) बढ़ती है
(ii) घटती है
(iii) घटती है स्थिर रहती है
(vi) इनमें से कोई नहीं

(घ) प्रथम कोटि की अभिक्रिया में अर्ध भाग के पूर्ण होने में लगा समय (t₁/₂) – 1

(i) उसी की प्रारंभिक सांद्रता पर निर्भर करता है
(ii) उसकी प्रारंभिक सांद्रता के व्युत्क्रमानुपाती है
(iii) उसकी प्रारंभिक सांद्रता पर निर्भर नहीं करता है
(vi) उसकी प्रारंभिक सांद्रता के वर्गमूल पर निर्भर करता है

(ड़) आर्सेनियस सल्फाइड के कोलाइडी विलयन के स्कंदन में सबसे प्रभावी विलियन है – 1

(i) NaCl
(ii) Na₂SO₄
(iii) Na₃PO₄
(vi) BaCl₂

(च) संक्रमण तत्वों में 4d श्रेणी का तत्व है – 1

(i) ₃₇A
(ii) ₄₇B
(iii) ₅₇C
(vi) ₃₀D

Class 12 English Model Paper 2021 for UP Board https://knowledgebeem.com/english-model-paper-2021-for-class-10-up-board/

2. (क) संकुलन क्षमता को परिभाषित कीजिए। 2

(ख) 5.85 ग्राम सोडियम क्लोराइड 200 मिली जल में घुला है। विलयन की मोलरता की गणना कीजिए। (Na = 23, Cl = 35.5) 2

(ग) रेडॉक्स विभव किसे कहते हैं? 2

(घ) प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 50 सेकंड में पदार्थ की सांद्रता प्रारंभिक सांद्रता की आधी रह जाती है। इसके वेग स्थिरांक की गणना कीजिए। 2

3. (क) ताप में 293K से 313K तक वृद्धि करने पर किसी अभिक्रिया का वेग 4 गुना हो जाता है। इस अभिक्रिया के लिए सक्रियण ऊर्जा की गणना यह मानते हुए कीजिए कि इसका मान ताप के साथ परिवर्तित नहीं होता है। 2

(ख) द्रव-स्नेही और द्रव-विरोधी कोलाइड किसे कहते हैं? प्रत्येक को एक-एक उदाहरण सहित समझाइए। 2

(ग) ओजोन की मर्करी तथा शुष्क आयोडीन से अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। 2

(घ) संक्रमण तत्व क्या है? इन की विशेषताओं को लिखिए। 2

4. (क) आवेश के आधार पर ली लिगेण्डों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है उदाहरण देते हुए समझाइए। 3

(ख) C₄H₉Br सूत्र वाले योगिक के सभी समावयवी लिखिए। 3

(ग) निम्नलिखित आई0यू0पी0ए0सी0 (IUPAC) नाम वाले यौगिकों की संरचना लिखिए – 3(1+1+1)
(i) 2-मेथिलब्यूटेन-2-आल
(ii) 1-फेनिलप्रोपेन-2-आल
(iii) 3,5- डाइमेथिलहेक्सेन-1,3,5-ट्राइआल

(घ) कारण बताइए कि मेथाक्सीमीथेन की तुलना में एथेनॉल का क्वथनांक उच्च होता है। 3

5. (क) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए – 4(2+2)
(i) पर्किन अभिक्रिया
(ii) बेन्जाइन संघनन

(ख) कैसे परिवर्तित करेंगे? (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए) 4(2+2)
(i) बेंजोइक अम्ल से एनिलीन
(ii) बेन्जेल्डिहाइड से सिनेमिक अम्ल

(ग) क्या होता है जब कार्बोक्सिलिक अम्ल निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है : (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए) 4(1+1+1+1)
(i) ROH
(ii) NH₃
(iii) PCl₅
(iv) NaOH

(घ) एरोमैटिक प्राथमिक एमीन को गैब्रिएल थैलिमाइड संश्लेषण से क्यों नहीं बनाया जा सकता? 4

6. (क) (i) निम्नलिखित अभिक्रिया में सम्मिलित समीकरण लिखिए – 5(1+1+1+1+1)
(a) राइमर-टीमैन अभिक्रिया
(b) कोल्बे अभिक्रिया अथवा कोल्बे शामिल अभिक्रिया

(ii) निम्न को आप कैसे प्राप्त करेंग? केवल रासायनिक समीकरण लिखिए –

(a) डाई एथिल ईथर से एथिल ऐल्कोहल
(b) एथिल आयोडाइड से डाइएथिल ईथर
(c) डाई एथिल ईथर से एथिल एसीटेट

         अथवा

प्रयोगशाला में फार्मेल्डिहाइड बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (i) जिसकी सांद्र NaOH घोल तथा (ii) अमोनिया के साथ होने वाली अभिक्रियाओ को समीकरण सहित समझाइए। 5

(ख) क्या होता है जब – (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए) 5(1+1+1+1+1)
(i) ऐथिल एमीन पर सोडियम नाइट्राइड तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की क्रिया होती है?
(ii) आइसोप्रोपिल एल्कोहाल की वाष्प को 300⁰C पर गर्म कापर पर प्रवाहित किया जाता है?
(iii) एसीटोन सोडियम बाइसल्फाइड से क्रिया करता है?
(iv) एसिटिक अम्ल मे क्लोरीन गैस प्रवाहित की जाती है?
(v) फीनोल कि ठंडे तथा तनु HNO₃ के साथ क्रिया कराते हैं?

अथवा

कैसे प्राप्त करेंगे – (केवल रासायनिक समीकरण दें)
(i) फीनाल से पिक्रिक अम्ल 5(2+1+1+1)
(ii) ऐसीटेल्डिहाइड से आयोडोफार्म
(iii) बेंजोइक अम्ल से बेन्जामाइड
(iv) एथिल ऐल्कोहाल से एसीटोन क्लोरोबेंजीन से फीनाल

7. (क) अमोनिया के निर्माण की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए। अमोनिया की कॉपर सल्फेट विलयन का क्या क्रिया होती है? 5

अथवा

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर आवर्त सारणी में हैलोजनों की स्थिति की विवेचना कीजिए। 5

(ख) प्रोटीन की द्वितीयक संरचना से आप क्या समझते हैं प्रोटीन की संरचना को स्थायित्व प्रदान करने वाले कारकों को लिखिए। 5

अथवा

ग्लूकोसाजोन, ग्लूकोनिक अम्ल एवं सार्बिटाल को ग्लूकोज इसे कैसे प्राप्त करेंगे? 5

Install Our Mobile App – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online
Visit our YouTube channel – https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem
Our Website – https://knowledgebeem.com

Leave a Reply