Knowledgebeem

UP Board Class 12 Physics Model Paper 2021

UP Board Class 12 Physics Model Paper 2021

UP Board Class 12 Physics Model Paper 2021

UP Board Class 12 Physics Model Paper 2021

   अनुक्रमांक …………
   नाम ………….
   129                                            322(SK)
                           2021
                 भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर
                        कक्षा – 12

   समय 3 घंटे 15 मिनट]                       [पूर्णांक : 70

नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र  पढ़ने के लिए निर्धारित है।

निर्देश :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(ii) इस प्रश्न पत्र में 5 खण्ड है : खण्ड ‘अ’, खण्ड ‘ब’, खण्ड ‘स’, खण्ड ‘द’ तथा खण्ड ‘य’।
(iii) खण्ड ‘अ’ बहुविकल्पी है तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के हैं।
(iv) खण्ड ‘ब’ अति लघु उत्तरीय है तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के हैं।
(v) खण्ड ‘स’ लघु उत्तरीय I प्रकार के हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के हैं।
(vi) खण्ड ‘द’ लघु उत्तरीय II प्रकार के हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के हैं।
(vii) खण्ड ‘य’ विस्तृत उत्तरीय है, प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के हैं। इस खण्ड के चारों प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन प्रदान किया गया है। ऐसे प्रश्नों में आपको दिए गए चयन में से केवल 1 प्रश्न ही करना है।

                             खण्ड ‘अ’
                        Section – A

1. (क) निम्नलिखित में से धारिता का मात्रक कौन सा है –

(i) कूलाम         (ii) एंपियर
(iii) वोल्ट       (iv) कूलाम/वोल्ट 1

(ख) वैद्युत विभव का मात्रक है –

(i) जूल/कूलाम (ii) जूल x कूलाम
(iii) कूलाम/जूल (iv) न्यूटन/कूलाम 1

(ग) चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक होता है –

(i) वेबर x मीटर² (ii) वेबर/मीटर²
(iii) वेबर (iv) वेबर/मीटर 1

(घ) पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुवों पर नमन कोण का मान है –

(i) 45° (ii) 30°
(iii) 0 (iv) 90° 1

(ड़) निम्नलिखित में से कौन विद्युत चुंबकीय तरंगें नहीं हैं –

(i) गामा किरणें (ii) एक्स किरणें
(iii) अवरक्त किरणें (iv) बीटा किरणें 1

UP Board Class 12 Chemistry Model Paper https://knowledgebeem.com/up-board-class-12-chemistry-model-paper-2021/

(च) जल की सतह पर तेल की पतली परत बिछी हुई है। सूर्य के प्रकाश में इस सतह पर सुंदर रंग दिखाई देने का कारण है –

(i) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (ii) प्रकाश का ध्रुवण
(iii) प्रकाश का व्यतिकरण (iv) प्रकाश का विवर्तन 1

                                खण्ड ‘ब’
                          Section – B

2. (क) ऐसी दो भौतिक घटनाओं का उल्लेख कीजिए जो प्रकाश की तरंग प्रकृति की पुष्टि करती है। 1

(ख) नेत्र की समंजन क्षमता से आप क्या समझते हैं? 1

(ग) क्रांतिक कोण की परिभाषा लिखिए। 1

(घ) एक समतल वैद्युत चुंबकीय तरंग में वैद्युत क्षेत्र के दोलनों की आवृत्ति 2 x 10¹⁰Hz तथा आयाम वोल्ट-मीटर⁻¹ है। तरंग में चुंबकीय क्षेत्र का आयाम ज्ञात कीजिए। 1

(ड़) भंवर धाराओं से आप क्या समझते हैं? 1

(च) सेल के विद्युत वाहक बल एवं टर्मिनल विभवांतर में अंतर स्पष्ट कीजिए। 1

UP Board Class 12 English Model Paper 2021 https://knowledgebeem.com/english-model-paper-2021/

                                खण्ड ‘स’
                            Section – C

3. (क) 1.5 x 10⁻³ कूलाम आवेश पर 2.25 न्यूटन का बल कार्य करता है। उस बिंदु पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए। 2

(ख) किसी समय t पर एक कुंडली के सम्बध्द तात्क्षणिक चुंबकीय प्लक्स Φ = (4t³ – 5t² – 10t + 70) वेबर है। समय t = 2 सेकंड पर कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल ज्ञात कीजिए। 2

(ग) कूलाम के नियम का सदिश रूप बताइए। 2

(घ) अर्धचालक क्या होता है? किसी एक अर्धचालक का नाम लिखिए। 2
अथवा p-प्रकार का अर्धचालक क्या है? 2

                                   खण्ड ‘द’
                               Section – D

4. (क) अपवाह वेग की परिभाषा दीजिए। अपवाह वेग एवं विद्युत धारा में संबंध स्थापित कीजिए। 3

ख) एक चालक में 6.4 एंपियर वैद्युत धारा प्रवाहित होती है। यदि चालक में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या 8 x 10²⁴ प्रति मीटर हो तो उसका अनुगमन वेग ज्ञात कीजिए। 3

(ग) b भुजा वाले एक घन के प्रत्येक शीर्ष पर q आवेश है। इस आवेश विन्यास के कारण घन के केंद्र पर विद्युत विभव तथा विद्युत-क्षेत्र ज्ञात कीजिए। 3

(घ) नाभिकीय संलयन से क्या तात्पर्य है? 3

(ड़) एक 50 वाट 100 वोल्ट के वैद्युत लैंप को 200 वोल्ट, 60hz के विद्युत मेन्स से जोड़ना है। लैम्प के श्रेणी क्रम में आवश्यक संधारित्र की धारिता ज्ञात कीजिए। 3

5. (क) प्रकाश के अपवर्तन से आप क्या समझते हैं इसके नियम लिखिए। 3

(ख) परस्पर संपर्क में रखे दो पतले लेंसों के संयोजन की फोकस दूरी के लिए सूत्र की स्थापना कीजिए। 3

(ग) प्रकाश वैद्युत प्रभाव के नियम लिखिए। 3
अथवा
‘कार्यफलन’ तथा ‘देहली आवृत्ति’ की व्याख्या कीजिए। 3

(घ) हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोर की परिकल्पनाएं लिखिए। 3

(ड़) n-प्रकार का अर्धचालक क्या है? इसकी रचना समझाइए। 3

Essay on COVID – 19 https://knowledgebeem.com/essay-on-covid-19/

                                 खण्ड – ‘य’
                              Section – E

6. स्थिर-विद्युतिकी (वैद्युत-स्थैतिकी) में गौस के नियम का उल्लेख कीजिए। 5
अथवा
गौस प्रमेय की सहायता से दो बिंदु आवेशों के बीच कार्य करने वाले बल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। 5

7. धारावाही लम्बी परिनालिका के स्व-प्रेरकत्व का सूत्र स्थापित कीजिए। 5
अथवा
चोक कुंडली का कार्य-सिद्धांत समझाइए। चोक कुंडली में वाटहीन धारा के महत्व को समझाइए। 5

8. एकल स्टील के विवर्तन प्रतिरूप में केंद्रीय फ्रिज की कोणीय चौडाई का सूत्र प्राप्त कीजिए। 5

अथवा

आंख का दूर दृष्टि दोष क्या है? इसका निवारण कैसे किया जाता है? 5

9. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए तथा इसकी कमियों का उल्लेख कीजिए। 5

अथवा

ऊर्जा बैण्ड के आधार पर चालक, अचालक एवं अर्धचालकों में अंतर स्पष्ट कीजिए। 5

For complete preparation of English please visit our channel – https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem
For preparation of board exam please install our mobile app – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online
For more post visit our website – https://knowledgebeem.com

Leave a Reply